नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल हुईं दीप्ति उज्जैन। महिला विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा ने रविवार तड़के विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया। उन्होंने भगवान के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आरती के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से दीप्ति शर्मा का स्वागत एवं सत्कार किया। उन्हें भगवान महाकालेश्वर का प्रसाद, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.