नई दिल्ली, फरवरी 8 -- मनीषा भानवाला को जागरेब कुश्ती में स्वर्ण जागरेब (क्रोएशिया)। भारत की मनीषा भानवाला ने जागरेब कुश्ती में महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण जीता जबकि अंतिम पंघाल ने 53 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। दो बार की विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक और ओलंपियन अंतिम पंघाल ने भी 53 किग्रा वर्ग में पोडियम फिनिश के साथ जागरेब में भारत की पदक संख्या में इजाफा किया। उन्होंने कांस्य पदक मुकाबले में, अपनी ही देश की अंजली कछवा को 10-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दीक्षा मलिक ने भी 72 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत जीता। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया की वेरोनिका वल्कि को 4-0 से और सेमीफाइनल में क्रिस्टीना ब्रात्चिकोवा को 4-2 से हराया। फाइनल में, दीक्षा मलिक को तुर्की की बुसे तोसुन कैवुसोग्लू से 5-2 से हारने...