नई दिल्ली, फरवरी 4 -- भारत-पाक मैच जरूर होना चाहिए : ब्रेट ली दुबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का कहना कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच होना चाहिए क्योंकि दुनिया भर में प्रशंसक इस मैच का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। क्रिकेट के दिग्गज ब्रेट ली ने 'क्रिकेट स्टोरीटेलिंग' के एक नए दौर की शुरुआत की। मिस्टर क्रिकेट यूएई के पॉडकास्ट के पहले एपिसोड में उन्होंने सटीक बयान दिए और बेखौफ भविष्यवाणियां कीं। उनके साथ इस कार्यक्रम के जनक अनीस साजन भी थे। ली ने कहा, मुझे उम्मीद है कि भारत बनाम पाक मैच होगा क्योंकि जब दोनों एक-दूसरे के साथ खेलते हैं तो पूरी दुनिया देखती है। यह बहुत रोमांचक होने वाला है। अगर आप दोनों टीमों को देखें तो कागज पर भारत ज्यादा मजबूत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...