नई दिल्ली, फरवरी 4 -- भारत ने भूटान को हराया, फाइनल में बांग्लादेश से सामना पोखरा (नेपाल)। भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने बुधवार को सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के अपने अंतिम राउंड-रॉबिन मैच में भूटान को 8-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब उसका सामना शनिवार को बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश ने दिन के दूसरे मैच में मेजबान नेपाल को 4-0 से हराया। भारत के लिए पर्ल फर्नांडिस (16, 39, 41वें मिनट) ने पहले हाफ में हैट्रिक लगाई जबकि 'प्लेयर ऑफ द मैच' प्रीतिका बर्मन (25, 90वें मिनट) ने दोनों हाफ में एक-एक गोल किया। अलीशा लिंगदोह (छठे), अभिस्ता बसनेट (10वें), और दिव्यानी लिंडा (17वें) ने एक-एक गोल किया। भारत तालिका में तीन मैच में छह अंक के साथ बांग्लादेश से तीन अंक पीछे दूसरे स्थान पर रहा। मेजबान टीम तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही जबकि भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.