नई दिल्ली, मई 5 -- भारत ने दिव्यांग क्रिकेट सीरीज में श्रीलंका को हराया बेंगलुरु। भारतीय शारीरिक दिव्यांग क्रिकेट टीम ने पी डी दीपक लोहिया स्मृति ट्रॉफी के पांच मैचों की टी-20 सीरीज में श्रीलंका को 5-0 से हरा दिया। सीरीज यहां 26 अप्रैल से 5 मई के बीच किनी क्रिकेट मैदान पर खेली गई थी। पांचवें मैच में सोमवार को भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 191 रन बनाए और श्रीलंका को 15 ओवर में 88 रन पर ही आउट कर दिया। भारत ने पहला मैच 103 रन से, दूसरा छह विकेट से, तीसरा तीन विकेट से और चौथा 66 रन से जीता था। विजेता भारतीय टीम को दो लाख रुपये और श्रीलंका को 50,000 रुपये मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.