नई दिल्ली, मार्च 20 -- भारत का 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का दावा नई दिल्ली। भारत ने गुजरात में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए अपनी बोली पेश की है। खेल मंत्रालय के सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। खेलों की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाने से संबंधित दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। भारत का पत्र भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा कुछ दिन पहले भेजा गया था। सूत्र ने कहा, भारत की बोली आईओए और गुजरात राज्य द्वारा प्रस्तुत की गई है। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल में कहा था कि देश खेलों की मेजबानी करने में रुचि रखता है। भारत ने अंतिम बार 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.