नई दिल्ली, फरवरी 14 -- भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों का पहला टी-20 आज सिडनी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच रविवार को यहां खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय, तीन एकदिवसीय और छह मार्च से पर्थ में दिन-रात्रि का टेस्ट मैच खेलेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम 50-ओवर विश्व कप जीत के बाद पहली बार विदेश में सीरीज खेलेगी। भारत टी-20 में विश्व रैंकिंग में तीसरे जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर हैं। वनडे विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर को टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि वे (ऑस्ट्रेलिया) बहुत मजबूत टीम हैं, लंबे समय से अच्छा क्रिकेट खेल रही हैं। जब आप सही मानसिकत...