नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- भारत एशियाई अंडर-15 मुक्केबाजी में शीर्ष पर अम्मान (जॉर्डन)। भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 एवं अंडर-17 एशियाई मुक्केबाजी में अंडर-15 वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसमें महिला मुक्केबाजों ने 10 स्वर्ण सहित 25 पदक जीते। महिला मुक्केबाजों ने 15 भार वर्गों में 10 स्वर्ण और चार कांस्य पदक हासिल किए। मंगलवार को अंडर-15 वर्ग में जो भी फाइनल खेला गया उसमें स्वर्ण पदक जीता। भारत ने फाइनल से पहले ही 43 पदक पक्के कर लिए थे जिनमें अंडर-15 वर्ग में 25 और अंडर-17 वर्ग में 18 पदक शामिल हैं। अंडर-17 फाइनल में सात भारतीय मुक्केबाज स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे। रुद्राक्ष सिंह खैदेम (46 किग्रा), अभिजीत (61 किग्रा) और लक्ष्य फोगट (64 किग्रा) ने रजत पदक जीते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...