नई दिल्ली, मार्च 19 -- भारतीयों में जीत की मानसिकता जरूरी : हेनरिच पोपोव नई दिल्ली। पूर्व विश्व चैंपियन और पैरालंपिक स्वर्ण पदक फर्राटा धावक हेनरिच पोपोव का मानना है कि भाारतीय खिलाड़ियों में प्रतिभा है लेकिन लगातार दबदबा बनाने के लिए उन्हें जीत की मानसिकता से खेलना होगा। पैरालंपिक, विश्व और यूरोपीय चैंपियनशिप में 27 पदक जीत चुके जर्मनी के 41 वर्षीय पोपोव ने बुधवार को कहा, मानसिक अवरोध आपकी प्रगति रोक देता है। कई बार आप किसी अमेरिकी खिलाड़ी से बात करें तो आपको पता चलेगा कि वह पदक के लिए तैयार ही नहीं है बल्कि स्वर्ण की बात कर रहा है। दिव्यांगता भी मानसिकता से जुड़ी है। आपको पदकों से इतर सोचना होगा। खुद को इतना बड़ा बनाने के बारे में सोचना होगा कि दुनिया को पता चले कि आप छिप नहीं रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.