नई दिल्ली, फरवरी 8 -- भांबरी-दक्षिणेश्वर ने युगल जीतकर भारत को बढ़त दिलाई बेंगलुरु। युकी भांबरी और दक्षिणेश्वर सुरेश ने मैराथन युगल मुकाबले में डेविड पेल और सैंडर एरेंड्स को 7-6, 3-6, 7-6 से हराकर भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ डेविस कप क्वालीफायर के पहले दौर में रविवार को 2-1 से बढ़त दिला दी। तीन घंटे चले बराबरी के मुकाबले में एन श्रीराम बालाजी की जगह दक्षिणेश्वर को उतारने का भारतीय कप्तान रोहित राजपाल का फैसला सटीक साबित हुआ। दोनों टीमों के लिए यह अहम मुकाबला था क्योंकि कल स्कोर 1-1 से बराबर था। अब उलट एकल में सुमित नागल का सामना जेस्पर डि जोंग से और दक्षिणेश्वर की टक्कर गाय डेन ओडेन से होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.