नई दिल्ली, जनवरी 12 -- भांबरी-गोरानसन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में ऑकलैंड। भारत के युकी भांबरी और स्वीडन के आंद्रे गोरानसन की शीर्ष वरीय जोड़ी एएसबी क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने सोमवार को पहले दौर में अजीत राय और जीन जूलियन रोजर की वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली जोड़ी को 6-3, 6-2 से हरा दिया। भांबरी और गोरानसन ने महत्वपूर्ण ब्रेक प्वाइंट लेकर मैच एक घंटे से कुछ अधिक समय में ही समाप्त कर दिया। इस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले अपनी शानदार फॉर्म भी साबित कर दी। यह टूर्नामेंट 18 जनवरी से शुरू होने वाले वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारी के सिलसिले में महत्वपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...