नई दिल्ली, अगस्त 19 -- ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी काइल एडमंड ने संन्यास लिया लंदन। ब्रिटेन के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी काइल एडमंड ने 30 वर्ष की उम्र में खेल से संन्यास लेने की घोषणा की। लॉन टेनिस एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी बयान में एडमंड ने कहा, पांच वर्षों में तीन सर्जरी और अन्य चोटों ने मुझे काफी परेशान किया है। मेरा शरीर मुझे बता रहा है कि अब खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है। एडमंड ने दो एटीपी खिताब जीते और 2018 में एंडी मरे के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले केवल दूसरे ब्रिटिश खिलाड़ी बने। वह 79 वर्षों में पहली बार डेविस कप विजेता ब्रिटिश टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2016 के ओलंपिक खेलों में भी ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व किया था। एडमंड करियर में घुटने के तीन ऑपरेशन भी कराने पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.