नई दिल्ली, अगस्त 29 -- सिंधु और ध्रुव-तनिषा की जोड़ी बाहर पेरिस। पीवी सिंधु और ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गई है। शुक्रवार को 15वीं वरीय सिंधु को महिला एकल में विश्व में नौवें नंबर की इंडोनेशिया की पुत्रि कुसुमा वरदानी ने 21-14, 13-21, 21-16 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। उससे पहले कपिला और क्रैस्टो की जोड़ी को चेन तांग जी और तोह ई वेई की दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी से 37 मिनट में 15-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। दुनिया की 17वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने बृहस्पतिवार को हांगकांग की तांग चुन मान और त्से यिंग सुएट की पांचवें नंबर की जोड़ी को हराकर उलटफेर किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...