नई दिल्ली, जुलाई 21 -- जापान से क्वार्टर फाइनल में हार भारत बाहर बैडमिंटन सोलो (इंडोनेशिया)। भारतीय टीम बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप से बाहर हो गई है। उसे सोमवार को क्वार्टर फाइनल में पूर्व चैंपियन जापान से 104-110 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। रिले स्कोरिंग प्रणाली के तहत खेली जा रही प्रतियोगिता के करीबी मुकाबले में भारत ने पहले मैच में 9-11 से हार के बाद शानदार वापसी की। भार्गव राम अरिगेला और विश्वा तेज गोब्बुरू की लड़कों की जोड़ी ने भारत को बढ़त दिलाई। फिर वेन्नाला कलागोटला और रेशिका उथयासूरियन की लड़कियों की जोड़ी ने भी जीत हासिल की। इससे भारत 33-26 से आगे हो गया। इसके बाद रेशिका ने भव्या छाबड़ा के साथ भारत की बढ़त 44-35 कर दी जबकि रौनक चौहान ने भी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। लेकिन 2023 के चैंपियन जापान ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.