नई दिल्ली, जुलाई 15 -- जापान ओपन : ऋतुपर्णा-श्वेतापर्णा की जोड़ी पहले दौर में बाहर टोक्यो। ऋतुपर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा की भारतीय महिला युगल जोड़ी जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई। मंगलवार को उन्हें कोकोना इशिकावा और माइको कावाजोई से लगातार गेम में हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी जापान की जोड़ी को कोई टक्कर नहीं दे पाई। इशिकावा और कावाजोई ने मैच की शुरुआत से दबदबा कायम करते हुए महज 32 मिनट में 21-13, 21-7 से एकतरफा जीत हासिल की। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी बुधवार को अपने अभियान का आगाज करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.