नई दिल्ली, अगस्त 17 -- बेगा ओपन स्क्वॉश में चोटिल अनाहत में उपविजेता बेगा (ऑस्ट्रेलिया)। दूसरी वरीयता प्राप्त अनाहत सिंह स्क्वॉश बेगा ओपन के महिला एकल वर्ग में रिटायर होकर उपविजेता रहीं। रविवार को खेले गए फाइनल में भारतीय किशोरी को चोटिल होकर रिटायर होना पड़ा। इससे वह मिस्र की हबीबा हानी के खिलाफ 1-3 से हार गईं। यह पहली बार है जब वह पीएसए कॉपर स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही हैं। अनाहत सिंह पिछले दो सालों से शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने जुलाई में मिस्र में आयोजित विश्व जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीता था। 2024 में उन्होंने नौ पीएसए चैलेंजर खिताब जीते और जनवरी में ब्रिटिश जूनियर ओपन अंडर-17 खिताब के साथ 2025 की शुरुआत की। वह एशियाई खेलों 2023 में भारत की कांस्य पदक विजेता महिला टीम का भी हिस्सा थीं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.