नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- बीम्स मुंबई इंडियंस की महिला स्पिन गेंदबाजी कोच मुंबई। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। डब्ल्यूपीएल का चौथा सत्र नौ जनवरी से पांच फरवरी तक खेला जाएगा। बीम्स 2017 एकदिवसीय विश्व कप में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाली खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर थीं। कोचिंग में आने से पहले बीम्स ने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक टेस्ट, 30 एकदिवसीय और 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने महिला बिग बैश लीग में भी 45 टी-20 मैच खेले। वह ऑस्ट्रेलिया की महिला अंडर-19 टीम की कोच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में नेशनल डेवलपमेंट लीड और क्रिकेट तस्मानिया में कम्युनिटी क्रिकेट मैनेजर (दक्षिण) भी रह चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान ...