नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- बीपीएल : चटगांव रॉयल्स का मालिकाना हक बीसीबी को ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए चटगांव रॉयल्स का मालिकाना हक ले लिया है। बीपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य और बीसीबी के वाइस-चेयरमैन शाखवत हुसैन ने गुरुवार को क्रिकबज को इसकी पुष्टि की। रॉयल्स के मालिक कय्यूम राशिद ने बीसीबी को लिखित अनुरोध दिया, जिसमें मौजूदा हालात में टीम को चलाने में आ रही दिक्कतों का हवाला दिया और बोर्ड से संचालन अपने हाथ में लेने को कहा। पत्र के अनुसार, रॉयल्स स्पॉन्सर आकर्षित करने में नाकाम रही। शाखवत ने बताया, अब बोर्ड टीम को चलाएगा। हम खिलाड़ियों के साथ बैठकर अगले कदमों पर चर्चा करेंगे। लीग 26 दिसंबर से सिलहट में शुरू होने वाली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...