नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- बिलियर्ड्स क्लासिक में आडवाणी, रजमी का सफर जारी मुंबई। कई बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी और शायन रजमी ने बुधवार को सीसीआई बिलियर्ड्स क्लासिक के अपने ग्रुप चरण के मैच में क्रमश: अशोक शांडिल्य और मार्टिन गुडविल पर जीत के साथ जीत का सिलसिला जारी रखा। आडवाणी ने 189 और 109 के ब्रेक का उपयोग करते हुए शांडिल्य पर 777-387 से बड़ी जीत दर्ज की। दूसरी ओर, रजमी ने ब्रिटेन के 'थ्री-बॉल क्यू स्पोर्ट्स में कई बार के पूर्व चैंपियन और पूर्व पायलट गुडविल को 409-403 से हराया। रजमी ने रफत हबीब को भी 516-380 से हरा जीत का सिलसिला जारी रखा। तीसरे दिन अन्य विजेताओं में नलिन पटेल शामिल थे जिन्होंने अक्षय गोगरी को 750-278 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। ध्वज हरिया ने अमित सप्रू पर बड़ी जीत हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.