नई दिल्ली, जुलाई 12 -- लिवरपूल ने डिओगो की 'जर्सी नंबर को रिटायर किया लिवरपूल। लिवरपूल ने पिछले सप्ताह कार दुर्घटना में डिओगो जोटा की मौत के बाद उनकी 'जर्सी नंबर 20 को रिटायर कर दिया है। क्लब में किसी भी स्तर पर कोई खिलाड़ी इस नंबर का उपयोग नहीं करेगा। पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 28 वर्षीय जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा (जो स्वयं फुटबॉल खिलाड़ी थे) की स्पेन के उत्तर-पश्चिमी शहर ज़मोरा के निकट हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। प्रीमियर लीग क्लब ने शुक्रवार को बयान में कहा, यह वह नंबर था जिसे उन्होंने गर्व के साथ पहना था और हमें कई जीत दिलाई। डिओगो हमेशा लिवरपूल का नंबर 20 खिलाड़ी रहेगा। जोटा ने लिवरपूल के लिए 182 मैच में 65 गोल किए। लिवरपूल ने उनके रहते प्रीमियर लीग, एफए कप और इंग्लिश लीग कप भी जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.