नई दिल्ली, मई 3 -- डी ब्रुएन ने मैनचेस्टर सिटी को तीसरे स्थान पर पहुंचाया मैनचेस्टर। केविन डी ब्रुएन के गोल से मैनचेस्टर सिटी में शुक्रवार को वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स पर 1-0 से महत्वपूर्ण जीत हासिल की। इससे वह इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। बेल्जियम के डी ब्रुएन इस सत्र के आखिर में मैनचेस्टर सिटी छोड़ देंगे लेकिन उन्होंने लीग के पिछले छह मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली टीम के खिलाफ 35वें मिनट में गोल करके साबित कर दिया कि वह अब भी टीम के लिए काफी अहम हैं। इस जीत से मैनचेस्टर सिटी 35 मैच में 64 अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच चैंपियंस लीग में जगह बनाने का दावेदार बन गया है। मैनचेस्टर सिटी अब दूसरे स्थान पर काबिज आर्सेनल से तीन अंक पीछे है जिसके 34 मैच में 67 अंक हैं। लिवरपूल पहले ही खिताब अपने नाम पर सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.