नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- खिताबी दावेदार लिवरपूल हारा, साउथम्पटन निचली लीग में मैनचेस्टर। खिताबी दौड़ में सबसे आगे चल रहे लिवरपूल को रविवार को यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल में फुल्हम के खिलाफ 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ साउथम्पटन की टीम टॉटेनहम के खिलाफ 1-3 की हार के साथ इंग्लैंड की शीर्ष लीग से रेलीगेट (निचली लीग में खिसकना) होने वाली पहली टीम बनी। लिवरपूल की टीम 31 मैच में 73 अंक के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर मौजूद आर्सेनल के इतने ही मैच में 62 अंक हैं। साउथम्पटन की टीम 31 मैच में सिर्फ 10 अंक के साथ 20 टीम की तालिका में अंतिम स्थान पर है। अन्य मुकाबलों में मैनचेस्टर युनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी का मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में गोलरहित ड्रॉ रहा जबकि चेल्सी और ब्रेंटफोर्ड ने भी गोलरहित ड्रॉ खेला।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.