नई दिल्ली, फरवरी 19 -- एसी मिलान चैंपियंस लीग से बाहर, म्यूनिख जीता मिलान। एसी मिलान मंगलवार को यहां फेयेनूर्ड के खिलाफ प्ले ऑफ के दूसरे चरण में 1-1 से ड्रॉ खेल चैंपियंस लीग से बाहर हो गया। नीदरलैंड्स की टीम फेयेनूर्ड ने कुल 2-1 से जीत दर्ज कर अंतिम 16 में जगह बनाई। बायर्न म्यूनिख, क्लब ब्रूग और बेनफिका ने भी क्रमश: सेल्टिक, यूरोपा लीग विजेता अटलांटा और फ्रांस की टीम मोनाको के खिलाफ प्ले ऑफ जीकर प्री क्वार्टर में प्रवेश किया। फेयेनूर्ड ने पिछले हफ्ते प्ले ऑफ का पहला चरण 1-0 से जीता था। क्लब ब्रूग ने कुल 5-2 से जीत दर्ज करते हुए अटलांटा को प्रतियोगिता से बाहर किया। बेनफिका ने लिस्बन में मोनाको को 3-3 से बराबरी पर रोका और कुल 4-3 से जीत दर्ज की। अंतिम 16 का ड्रॉ शुक्रवार को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.