नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- अल्वारेज के दो गोल से एटलेटिको की उम्मीदें बरकरार मैड्रिड। जूलियन अल्वारेज के पेनाल्टी पर दो गोल की मदद से एटलेटिको मैड्रिड ने सोमवार को यहां वलाडोलिड को 4-2 से हरा दिया। इस तरह उसने स्पेनिश फुटबॉल लीग-ला लिगा जीतने की उम्मीद बरकरार रखीं। अल्वारेज ने 25वें और 74वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदला। उनके अलावा गिउलिआनो शिमोन (27वें मिनट) और अलेक्जेंडर सोरलोथ (79वें) ने एक-एक गोल किया। पिछले 11 मैच में से 10 मैच हारने वाले वलाडोलिड के लिए मामादोउ सिल्ला ने 21वें मिनट में पेनाल्टी पर जबकि जावी सांचेज ने 56वें मिनट में मैदानी गोल किया। एटलेटिको 31 मैच में 63 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। बार्सिलोना (31 मैच, 70 अंक) जबकि रियाल मैड्रिड (31 मैच, 66 अंक) दूसरे स्थान पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.