नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- फिनेस्टा ओपन : मनीष और वैष्णवी चैंपियन बने नई दिल्ली। तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार और महाराष्ट्र की वैष्णवी अदकर ने फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस में पुरुष और महिला एकल खिताब जीत लिए हैं। पुरुष एकल फाइनल में, मनीष ने दो घंटे में कीर्तिवासन सुरेश को 6-4, 6-2 से हराया। दूसरी ओर, वैष्णवी ने महिला एकल फाइनल में आकांक्षा निट्योर को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-2 से पराजित करके खिताब अपने नाम किया। अंडर-18 वर्ग में हर्षिनी लड़कियों और तविश पाहवा लड़कों के वर्ग में चैंपियन बने। पुरुष युगल फाइनल नितिन कुमार सिन्हा और मान केशरवानी की जोड़ी ने जीता। महिला युगल में आकांक्षा और सोहा सादिक की जोड़ी चैंपियन बनी। लड़कों के अंडर-18 युगल वर्ग के फाइनल में व्रज एच. गोहिल और प्रकाश सरन ने जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.