नई दिल्ली, जनवरी 19 -- प्रज्ञाननंदा की एक और हार, गुकेश ने फिर ड्रॉ खेला शतरंज विज्क आन जी (नीदरलैंड्स)। गत चैंपियन आर प्रज्ञाननंदा का टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन जारी है। वह दूसरे दौर में रविवार को उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव से हार गए। विश्व चैंपियन गुकेश को एक और कड़े मुकाबले में नीदरलैंड्स के जॉर्डन वैन फॉरेस्ट ने ड्रॉ पर रोक दिया। लगातार दूसरे ड्रॉ के साथ गुकेश का कुल अंक एक हो गया है। प्रज्ञाननंदा पहले दौर में हमवतन अर्जुन एरिगेसी से हार गए थे। इस तरह से वह टूर्नामेंट में अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाए है। उन्हें अपना खिताब बचाने के लिए बाकी बचे 11 राउंड में शानदार प्रदर्शन करना होगा। एरिगेसी ने चेक गणराज्य के थाई खिलाड़ी दाई वान गुयेन के खिलाफ दूसरी बाजी ड्रॉ खेली। वह वान गुयेन के रक्षण को भेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.