नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- पैरा बैडमिंटन पुरस्कार : दावेदारों में भारतीयों का दबदबा नई दिल्ली। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नितेश कुमार बीडब्ल्यूएफ पुरुष पैरा बैडमिंटन 'प्लेयर ऑफ द ईयर 2025' के लिए नामांकित चार खिलाड़ियों में शामिल हैं। विजेताओं की घोषणा 15 दिसंबर को चीन के हांग्झोउ में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स 2025 गाला डिनर में की जाएगी। ये पुरस्कार एक दिसंबर, 2024 से 30 नवंबर, 2025 तक 12 महीने में प्रदर्शन आदि को देखकर दिए जाते हैं। दो भारतीय मनीषा रामदास और नित्या श्री सुमति सिवन महिला 'प्लेयर ऑफ द ईयर 2025' के लिए चार नामांकितों में शामिल हैं। चार नामांकित जोड़ियों में से तीन भारतीय जगदीश-नवीन शिवकुमार, कृष्णा नागर-नित्याश्री सुमति तथा सुदर्शन सरवनकुमार-सिवराजन सोलाइमलाई की हैं। हालांकि सक्षम वर्ग में पांच मुख्य पुरस्कार में कोई भारतीय दा...