नई दिल्ली, जुलाई 20 -- पेशेवर सर्किट में मुक्केबाज निशांत देव की जीत की हैट्रिक नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने पेशेवर सर्किट पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के फ्रिस्को में शनिवार को स्थानीय मुक्केबाज लाकुआन इवांस को तकनीकी नॉकआउट आधार पर हरा दिया। 24 वर्ष के निशांत ने सुपर वेल्टरवेट मुकाबले के छठे दौर में जीत दर्ज की जो पेशेवर सर्किट पर उनकी लगातार तीसरी जीत है। निशांत ने लगातार घूंसे बरसाए जिसके बाद रेफरी ने एक मिनट 58 सेकंड के बाद मुकाबला रोक दिया। विश्व चैंपियनशिप 2023 में लाइट मिडिलवेट (71 किलो) में कांस्य पदक जीत चुके निशांत इस साल की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के मार्को वेर्डे से मामूली अंतर से हारने के बाद पेशेवर सर्किट में उतरे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.