नई दिल्ली, जनवरी 5 -- पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का निधन कोलकाता। पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का तमिलनाडु के तिरुनेलवेली स्थित अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 67 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और पुत्र सौरव कोठारी हैं। उनके परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को बताया, मनोज का 10 दिन पहले लिवर प्रत्यारोपण हुआ था। सर्जरी सफल रही और तीसरे दिन वह बैठकर बात कर रहे थे लेकिन कुछ दिन पहले उन्हें फेफड़ों में संक्रमण हो गया था और आज सुबह 7:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। कोठारी ने 1990 में विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उनके पुत्र सौरव भी पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन हैं, जिन्होंने 2025 में यह खिताब जीता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...