नई दिल्ली, जनवरी 2 -- पीडब्ल्यूएल : आज लगेगी 250 से अधिक पहलवानों पर बोली नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत सहित 250 से अधिक पहलवान शनिवार को 'प्रो रेसलिंग लीग' (पीडब्ल्यूएल) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बोली के लिए उपलब्ध होंगे। नीलामी सूची में शामिल पहलवानों को प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर चार वर्गों - ए प्लस (मार्की), ए, बी और सी में बांटा गया है। इस सत्र के लिए लीग का कुल 'पर्स' 12 करोड़ रुपये होगा जिसमें छह फ्रेंचाइजी को टीम बनाने के लिए दो-दो करोड़ रुपये मिलेंगे। टीमें कुल नौ भार वर्गों में मुकाबला करेंगी जिनमें पांच पुरुष और चार महिला वर्ग शामिल हैं। पीडब्ल्यूएल का आयोजन 15 जनवरी से एक फरवरी तक किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.