नई दिल्ली, जुलाई 1 -- नई दिल्ली। दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता भारत के किशोर जेना टखने में चोट के कारण नीरज चोपड़ा क्लासिक से हट गए हैं। बेंगलुरु में पांच जुलाई को होने वाले इस भाला फेंक टूर्नामेंट के लिए पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पीटर्स की पोलैंड के साइप्रियन मिर्जिग्लोड शामिल किया है। वहीं जेना की जगह भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी यशवीर सिंह लेंगे। इस टूर्नामेंट में 12 भाला फेंक खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। साइप्रियन यूरोपियन अंडर-23 चैंपियन हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 84.97 मीटर का है। आयोजकों के अुनसार अब यशवीर हमवतन नीरज, रोहित यादव, सचिन यादव और साहिल सिलवाल के साथ चुनौती पेश करेंगे। किशोर ने 2022 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। राजस्थान के यशवीर मौजूदा समय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.