नई दिल्ली, फरवरी 20 -- पीएसएल : दो फ्रेंजाइजी में स्वामित्व से जुड़ा विवाद उभरा लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की आठ फ्रेंचाइजी में से कम से कम दो में स्वामित्व विवादों का सामना करना पड़ रहा है। हाल में नीलाम की गई सियालकोट फ्रेंचाइजी में बहुमत हिस्सेदारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सूत्र ने बताया, एक मालिक मुहम्मद शाहिद ने पीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सलमान नसीर से शिकायत की है। शाहिद का दावा है कि उनके पास फ्रेंचाइजी के 76 प्रतिशत शेयर हैं, जबकि अन्य साझेदारों के पास 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके बावजूद अन्य साझेदार उनकी जानकारी के बिना फ्रेंचाइजी के शेयर बेचने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर, लाहौर कलंदर्स फ्रेंचाइजी के मूल मालिकों में शुमार फवाद राणा ने अदालत से अपने पक्ष में फैसला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.