नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- पांच शतकों की बारिश में जीता बड़ौदा राजकोट। इस एक मैच में ही बुधवार को पांच शतक लगे। इसमें तीन शतक लगाने वाले बड़ौदा ने हैदराबाद को 37 रन से हरा दिया। इलीट ग्रुप बी मुकाबले में मेजबान टीम ने अमित पासी (127), नित्य पांड्या (122) और कप्तान क्रुणाल पांड्या (नाबाद 109) की शतकीय पारियों की मदद से 50 ओवरों में चार विकेट पर 417 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में हैदरबाद के लिए अभिरथ रेड्डी (130) और प्रग्नय रेड्डी (113) ने भी शतकीय पारी खेली लेकिन बड़ौदा के गेंदबाजी आक्रमण के आगे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। अंत में पूरी टीम 49.5 ओवर में 380 रन ही बना सकी। बड़ौदा के लिए महेश पिठिया और अतीत सेठ (तीन-तीन विकेट) ने जीत में अहम भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.