नई दिल्ली, अगस्त 10 -- न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर थैमसिन ने संन्यास लिया वेलग्टिंन। न्यूजीलैंड की महिला ऑलराउंडर थैमसिन न्यूटन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। उन्होंने 14 साल के करियर में 2015 से 2021 के बीच 10 एकदिवसीय और 15 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह 2016 टी-20 विश्व कप और 2017 एकदिवसीय विश्व कप में न्यूजीलैंड टीम में थीं। न्यूटन ने आखिरी बार 2017 में वनडे मैच खेला था। 2021 में उन्हें न्यूजीलैंड के साथ केंद्रीय अनुबंध मिला था। लेकिन उसके बाद उन्होंने केवल तीन और टी-20 मैच खेले। वह शीर्ष क्रम की बल्लेबाज और मध्यम गति की गेंदबाज़ी करती थीं। उन्होंने अपने दूसरे ही टी-20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ नौ रन देकर तीन विकेट झटके थे। उन्होंने नवंबर 2016 में पाक के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लिए।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.