नई दिल्ली, मार्च 9 -- निशानेबाजी का इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग टारगेट कोर्स संपन्न नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने अपने शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 5 से 9 मार्च तक दूसरे आईएसएसएफ इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग टारगेट (ईएसटी) कोर्स का आयोजन किया। इसमें नेपाल से तीन और श्रीलंका से एक सहित 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहला कोर्स 24 से 28 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था जो काफी सफल रहा था। ईएसटी प्रणाली को संभालने में अधिकारियों की तकनीकी कुशलता बढ़ाने के लिए इसका आयोजन किया गया था। ईएसटी का उपयोग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.