नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली मैराथन को झंडी दिखाएंगे विजेंदर और बोपन्ना नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना रविवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से नई दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें 30,000 से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस चरण में 31 देशों, 490 शहरों और भारत के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोग हिस्सा लेंगे जिसका आयोजन चार वर्ग फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10के और 5के में किया जाएगा। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में अनीश थापा, एबी बेलियप्पा, मान सिंह, अक्षय सैनी, टी गोपी, भागीरथी बिष्ट, निरमाबेन ठाकोर भारतजी, अश्विनी मदन जाधव, डिस्केट डोलमा और स्टैंजिन डोलकर शामिल हैं। यह मैराथन एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाइंग रेस भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.