नई दिल्ली, फरवरी 4 -- देविका ने सिंधु को दिया सफलता का श्रेय नई दिल्ली। थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 की विजेता देविका सिहाग ने अपनी शानदार जीत का श्रेय दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के साथ कई महीनों के अभ्यास और मशहूर कोच इरवानस्याह आदि के मार्गदर्शन को दिया। हरियाणा की यह 20 वर्षीय खिलाड़ी साइना नेहवाल और सिंधु के बाद सुपर 300 महिला एकल खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला शटलर बन गईं है। देविका ने कहा, सिंधु दीदी के खेल को करीब से देखना और उनके साथ अभ्यास करना बहुत मददगार साबित हुआ। वह बहुत अनुशासित और मेहनती हैं और इससे मुझे भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। साथ ही इरवानस्याह अनुभवी कोच हैं। वह बताते हैं कि खेल में मानसिक और शारीरिक रूप से क्या बदलाव करने की जरूरत है। हर सत्र के बाद वह इन बातों पर चर्चा करते हैं और मैं उन्हे...