नई दिल्ली, जुलाई 27 -- दीक्षा स्कॉटिश ओपन गोल्फ में 48वें स्थान पर नॉर्थ आयशर (स्कॉटलैंड)। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर 2025 आईएसपीएस हांडा महिला स्कॉटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद 11 स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से 48वें स्थान पर हैं। लेडीज यूरोपीय टूर पर दो बार की विजेता 24 साल की दीक्षा ने शनिवार को तीसरे दौर में दो बर्डी और एक बोगी से एक अंडर 71 का स्कोर बनाया। वह दूसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से 59वें स्थान पर थीं। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही दो अन्य भारतीय प्रणवी उर्स और त्वेसा मलिक इससे पहले कट हासिल करने में नाकाम रहीं। इंग्लैंड की लोटी वोएड ने तीसरे दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर से दो शॉट की बढ़त बना ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.