नई दिल्ली, जून 29 -- दीक्षा जर्मन मास्टर्स में संयुक्त आठवें पायदान पर हैम्बर्ग (जर्मनी)। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर अमुंडी जर्मन मास्टर्स के तीसरे दौर में एक ओवर 74 का कार्ड खेलने के बावजूद तालिका में संयुक्त रूप से आठवें पायदान पर बनी हुई हैं। शुरुआती दो दौर में 69 और 73 का कार्ड खेलने वाली दीक्षा तीसरे दौर में तीन बर्डी के मुकाबले चार बोगी कर बैठीं। कट में प्रवेश पाने वाली अन्य भारतीयों में वाणी कपूर (76) संयुक्त 21वें और अवनि प्रशांत (74) संयुक्त 36वें स्थान पर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.