नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- दिल्ली के जगरीत ने जीती फिडे रेपिड रेटिंग प्रतियोगिता नई दिल्ली। दिल्ली के शतरंज खिलाड़ी जगरीत मिश्रा ने ग्रेटर नोएडा में पहले शतरंज वेदा फिडे रेपिड रेटिंग टूर्नामेंट में नौ दौर में 8.5 अंक के साथ खिताब जीता। 13 साल के जगरीत ने इस जीत की बदौलत 90 रेटिंग अंक हासिल किए। माउंट कार्मेल स्कूल के छात्र जगरीत को इस जीत से 25 हजार रुपये की इनामी राशि मिली। टूर्नामेंट में 592 भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिनमें अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स, फिडे मास्टर्स और कैंडिटेड मास्टर्स भी शामिल रहे। जगरीत ने हाल में मोंटेनेग्रो के ग्रैंडमास्टर ब्लागोजेविच ड्रागिसा (ईएलओ 2446) को हराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.