नई दिल्ली, फरवरी 8 -- तेजस्विन को एशियाई इंडोर एथलेटिक्स में स्वर्ण तियानजिन (चीन)। तेजस्विन शंकर ने एशियाई इंडोर एथलेटिक्स में पुरुषों की हेप्टाथलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। इससे भारत कुल पांच पदक (एक स्वर्ण, दो रजत, दो कांस्य) के साथ तालिका में छठे स्थान पर रहा। चीन ने दस स्वर्ण समेत 34 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। शंकर ने हेप्टाथलन में 5993 अंक बनाकर 2021 में अमेरिका में बनाया 5650 अंक का अपना ही राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड तोड़ा। उनके अलावा पूजा ने ऊंची कूद में रजत, तेजिंदर पाल सिंह तूर ने शॉटपुट में रजत और एंसी सोजन ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीता। पहले दिन ऊंची कूद में आदर्श राम ने भी कांस्य जीता था। शॉटपुट में तेजिंदर ने सत्र का सर्वश्रेष्ठ 20 .05 मीटर का थ्रो फेंक रजत जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...