नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- तीसरा टेस्ट : कमिंस, लियोन कंगारू टीम में लौटे एडीलेड। इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्टेलियाई टीम में ब्रेंडन डोगेट और माइकल नेसर की जगह कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन की वापसी हुई है जबकि शीर्ष सात में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि अनुभवी उस्मान ख्वाजा एकादश में चयन से चूक गए हैं। इसका मतलब है कि जोश इंग्लिस सातवें नंबर पर बरकरार रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया पांच टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 से आगे है और एडीलेड में जीत या ड्रॉ के साथ एशेज बरकरार रख सकता है। इंग्लैंड ने अपनी एकादश सोमवार को घोषित कर दी थी। कंगारू टीम : जैक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.