नई दिल्ली, अगस्त 4 -- तीरंदाजी लीग का पहला सत्र अक्तूबर में दिल्ली में होगा नई दिल्ली। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने सोमवार को पहली तीरंदाजी लीग की घोषणा कर दी। इसमें दुनिया के शीर्ष 10 विदेशी तीरंदाजों के साथ-साथ शीर्ष भारतीय तीरंदाज भी शामिल होंगे, जो सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। लीग का पहला सत्र दिल्ली के यमुना खेल परिसर में अक्तूबर में आयोजित हो सकता है जो 11 दिन तक चलेगा। इसमें रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाज क्रमशः 70 मीटर और 50 मीटर की दूरी तक रोशनी में निशाना साधेंगे। इसे विश्व तीरंदाजी, विश्व तीरंदाजी एशिया और खेल मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा, हमें यकीन है कि तीरंदाजी लीग से हम युवा तीरंदाजों को और मौके देकर उनके सपने पूरे कर सकेंगे। हम सभी को मिलकर इस लीग के जरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.