नई दिल्ली, फरवरी 7 -- डेविस कप : नीदरलैंड्स से भारत पिछड़ा बेंगलुरु। सुमित नागल ने बिना कोई गेम जीते (बैगल) पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी की, लेकिन अंत में डेविस कप क्वालीफायर्स के पहले राउंड में नीदरलैंड्स के गाए डे ओडेन से एकल मैच हार गए। नागल को दो घंटे 28 मिनट में 0-6, 6-4, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत मुकाबले में 0-1 से पीछे हो गया। अब भारत को मुकाबले में वापसी दिलाने की जिम्मेदारी दक्षिणेश्वर सुरेश पर है जिन्हें नीदरलैंड्स के नंबर एक और विश्व रैंकिंग में 73 नंबर पर काबिज जेस्पर डे जोंग से होगा। इस मुकाबले का विजेता सितंबर में होने वाले क्वालीफायर्स के दूसरे राउंड में पहुंचेगा जबकि हारने वाली टीम विश्व ग्रुप एक में खेलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.