नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- डेम्बेले और बोनमाटी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दोहा। उस्मान डेम्बेले और ऐताना बोनमाटी को फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के पुरस्कारों में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में 2025 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। दोनों ने इससे पहले बैलन डि ऑर का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीता था। डेम्बेले ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को उसके पहले चैंपियंस लीग खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई। बोनमाटी ने इस वर्ष स्पेन और बार्सिलोना की तरफ से शानदार खेल दिखाया था। यूरोप के दो कोच को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया। इनमें महिला वर्ग में सरीना विगमैन हैं जिन्होंने इंग्लैंड को लगातार दूसरी बार महिला यूरो खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पुरुष वर्ग में यह पुरस्कार लुई एनरिक को मिला जिन्होंने पीएसजी को चैंपियंस लीग और फ्रेंच लीग खिताब दिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.