नई दिल्ली, जनवरी 4 -- डेमियन मार्टिन के आईसीयू से बाहर आने की उम्मीद ब्रिस्बेन। डॉक्टरों को उम्मीद है कि वे जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) से बाहर निकाल पाएंगे। बॉक्सिंग डे पर मेनिनजाइटिस से बीमार होने के बाद उनकी हालत में चमत्कारिक सुधार हुआ है। 54 साल के मार्टिन उस कोमा से बाहर आ गए हैं जिसमें उन्हें पिछले हफ्ते गोल्ड कोस्ट के एक अस्पताल में भर्ती कराने के बाद रखा गया था। मार्टिन के परिवार के हवाले से उनके दोस्त एडम गिलक्रस्टि ने कहा, कोमा से बाहर आने के बाद से उन्होंने असाधारण रूप से अच्छी प्रतिक्रिया दी है, इस हद तक कि उनके परिवार को लगता है कि यह किसी चमत्कार जैसा है। उन्हें उम्मीद है कि वह आईसीयू से अस्पताल के दूसरे हस्सिे में जा पाएंगे, जो दिखाता है कि कितनी अच्छी रिकवरी हुई है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.