नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- डेजर्ट वाइपर्स की नाइटराइडर्स पर रोमांचक जीत शारजाह। डेजर्ट वाइपर्स ने शुक्रवार को यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में अबु धाबी नाइटराइडर्स पर दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 171 रन बनाए। उसकी तरफ से एलेक्स हेल्स ने 37 गेंदों पर तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली। इनके अलावा आंद्रे रसेल ने 23 गेंद पर नाबाद 36 रन का योगदान दिया। वाइपर्स ने 19.3 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन बनाकर जीत हासिल की। उसकी तरफ से शिमरोन हेटमायर ने 25 गेंदों में 48 रन की शानदार पारी खेली जबकि खुजैमा तनवीर ने डेथ ओवरों में सिर्फ 12 गेंदों में 31 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.