नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- स्पेन डेविस कप के अंतिम आठ में, अमेरिका बाहर मार्बेला (स्पेन)। स्पेन ने डेनमार्क से 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 से जीत हासिल करके डेविस कप के अंतिम आठ में जगह बना ली। ऑस्ट्रेलिया हालांकि बेल्जियम से 3-2 से हार गया। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज के बिना स्पेन शुरुआती दो मैच गंवा कर युगल में भी पिछड़ रहा था, लेकिन फिर जौम मुनार और पेड्रो मार्टिनेज ने अगस्टा होल्मग्रेन और जोहान्स इंगिल्डसन को 1-6, 6-3, 6-2 से हराकर टीम को वापसी दिलाई। मार्टिनेज ने पहले उलट एकल में होल्गर रूने पर 6-1, 4-6, 7-6 (3) से जीत हासिल की। अंत में पाब्लो कारेनो बुस्टा ने एल्मर मोलर को 6-2, 6-3 से हरा स्पेन को इतिहास में पहली बार 0-2 से पिछड़ने के बाद जीत दिलाई। चेक गणराज्य ने फ्लोरिडा में खेले गए एक अन्य मुकाबले में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.