नई दिल्ली, फरवरी 11 -- वैदेही को महिला एकल खिताब देहरादून। गुजरात की वैदेही चौधरी ने टेनिस प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन महाराष्ट्र की वैष्णवी अडकर को हराकर महिला एकल खिताब जीत लिया। यह राष्ट्रीय खेलों में उनका दूसरा स्वर्ण है। जील देसाई के साथ महिला युगल का स्वर्ण पदक जीतने वाली वैदेही ने एकल फाइनल में वैष्णवी को 6-4, 6-4 से हराया। महाराष्ट्र की आकांक्षा निटुरे और कर्नाटक की अमोदिनी नाइक को कांस्य पदक मिला। पुरुष एकल का स्वर्ण सेना के इशाक इकबाल ने गुजरात के देव जाविया को 3-6, 6-4, 7-6 से हराकर जीता। तमिलनाडु के मनीष सुरेश कुमार और कर्नाटक के प्रज्जवल देव को कांस्य मिला। तमिलनाडु के लोहित-लक्ष्मी प्रभा की जोड़ी फाइनल में कर्नाटक के निकी पुनाचा और सोहा सादिक की जोड़ी को हराकर मिश्रित युगल चैंपियन बनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...