नई दिल्ली, फरवरी 19 -- मरे फ्रेंच ओपन तक नोवाक के कोच बने रहेंगे दोहा। पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे फ्रेंच ओपन तक नोवाक जोकोविच के कोच बने रहेंगे। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने मंगलवार को एटीपी टूर के मीडिया चैनल से कहा, मैंने उनके साथ जोड़ी बरकरार रखने की इच्छा जताई और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले जोकोविच और मरे ने एक साथ काम शुरू किया था। शुरुआत में इसे एक असंभव जोड़ी के रूप में देखा गया था। पिछले साल मरे के संन्यास लेने के बाद जोकोविच ने उनके सामने कोचिंग का प्रस्ताव रखा था। सर्बिया के 37 वर्षीय जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे लेकिन पैर की मांशपेसियों की चोट के कारण अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ मुकाबले के बीच से हट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.